इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। दूसरे राउंड तक 15 खिलाड़ी बिक चुके हैं। इनमें से छह विदेशी हैं। दूसरे राउंड में सबसे पहले जयदेव उनादकट बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आईपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। पहले राउंड में मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी समेत 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गई। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।
तीसरा राउंड
अक्षदीप नाथ : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये अनसोल्ड रहे।
अरमान जफर : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
अनमोलप्रीत सिंह : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपए में खरीदा।
अंकित बवाने : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये अनसोल्ड रहे।
सचिन बेबी : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
मनन वोहरा : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
देवदत्त पडिक्कल : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसी कीमत पर खरीदा।
दूसरे राउंड में छह खिलाड़ी बिके
फवाद अहमद : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
खैरी पियरे : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
एडम जम्पा : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
राहुल शर्मा : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
मोहित शर्मा : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
वरुण एरोन : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें राजस्थान ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
मोहम्म्द शमी : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
लसिथ मलिंगा : इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इन्हें मुंबई इंडियंस ने इसी कीमत पर खरीदा।
इशांत शर्मा : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा।
जयदेव उनादकट : राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए थी।
पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके
ऋद्धिमान साहा : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपए खरीदा।
निकोलस पूरन : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
जॉनी बेयरस्टो : इनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
बेन मैकडेर्मोट : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
नमन ओझा : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
अक्षर पटेल : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
मोइसेस हेनरिक्स : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
教育部:不建议占用假期补课
教育部应对新冠肺炎疫情工作领导小组 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间...
-
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकारों को चेतावनी दी है कि अगर अप्रैल 2018...
-
पहाड़ी राज्य हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी दो दिन से बर्फबारी हो रही है। निजी वेबसाइट स्...
-
台湾国家安全局5月2日称,中国通过在台湾的“同路媒体”,以 特定报导内容分化台湾,但他并未公布媒体名单,认为没必要。学者认为,应该公布名单才不会造成社会忧虑,而且在遏止中国干预台湾新闻及打击假新闻上,台湾还有很大的进步空间。 “同路媒体”名单? 台湾国安局副局长陈文凡指出,...
No comments:
Post a Comment